नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह गुनगुनी धूप के साथ मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा, “आसमान दिनभर साफ रहेगा।”
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन नहीं
सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 65 फीसदी दर्ज की गई।
सोमवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।