नई दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र का महापर्व यानि आम चुनाव का ऐलान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कर दिया है। इस बार लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में होंगे। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में आज से आचार संहिता लागू हो गई है।
आम चुनाव के साथ ही आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे।

Chief Election Commissioner
मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल, दूसरा चरण 18 अप्रैल, तीसरा चरण 23 अप्रैल, चौथा चरण 29 अप्रैल, पांचवा चरण 6 मई, छठवां चरण 12 मई और सांतवा चरण 19 मई को होगा। मतदाता तो यह महापर्व इन सात चरणों में मना लेंगे लेकिन राजनीतिक दल, गठबंधन या महागठबंधन में से कौन इस महापर्व की खुशियां मनाएगा, इसका फैसला 23 मई को होगा।
कुल 90 करोड़ मतदाता
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुताबिक लोकसभा चुनाव में इस बार कुल 90 करोड़ मतदाता होंगे। इनमें से 8.4 करोड़ नए मतदाता हैं, तकरीबन 1.5 करोड़ मतदाता की उम्र 18 से 19 साल है।